फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान बजट: जो घोषणाएं की हैं वे आठ महीने में पूरी होंगी, गारंटी दे सरकार-कांग्रेस

Mon, 12 Feb 2018 06:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सचिन पायलट - फोटो : twitter
विज्ञापन

राजस्थान विधानसभा में आज पेश किए गए वर्तमान सरकार के आखिरी बजट को कांग्रेस ने पूरी तरह चुनावी बजट करार दिया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि राज्य विधानसभा में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जो बजट पेश किया है उस पर आगामी विधानसभा चुनाव और पिछले दिनों राजस्थान में हुए उपचुनाव में मिली हार का प्रभाव साफ तौर पर नजर आ रहा है। बजट में जो घोषणाएं की हैं वे केवल वाहवाही लूटने वाली है। आठ महीने में पूरी होगी, इसकी कोई गारंटी नहीं। 

पायलट ने कहा कि उपचुनाव में करारी हार के बाद भी सरकार ने सबक नहीं लिया और अभी भी जनता भ्रमित कर रही है। महंगाई को कम करने के लिए पेट्रोल-डीजल से वैट कम करने की कोई घोषणा नहीं की। रोजगार बढ़ाने के लिए भी कोई घोषणा नहीं हुई। इसी तरह बजरी को लेकर जो स्टेटमेंट दिया है वह एक बड़े खेल का हिस्सा है। सरकार बजरी खनन पर रोक की आड़ में अवैध खनन को बढ़ावा दे रही है। 

विज्ञापन

सभी वर्गों को निराश किया-गहलोत

अशोक गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि सरकार ने बजट में सभी वर्गों को निराश किया है।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बजट में राज्य के विकास के लिए कोई भी रूपरेखा नहीं बताई। उन्होंने कहा कि घोषणाओं और आंकड़ों से जनता को गुमराह करने की कोशिश की गई है। गहलोत ने कहा कि किसानों के बारे में भी केवल बात की गई है, उनके लिए ठोस कुछ भी नहीं किया। उन्हें अपनी फसल का सही मूल्य प्राप्त नहीं हो रहा है। इसी तरह किसान को आज पूर्ण कर्ज माफी की जरुरत है। गहलोत ने बजट में जयपुर मेट्रो और डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम रेलवे लाइन के दूसरे चरण का कोई जिक्र नहीं किए जाने पर अफसोस जताया। 
विज्ञापन

पहले की घोषणाएं ही पूरी नहीं हुई-डूडी

रामेश्वर डूडी
विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी ने भी बजट को निराशाजनक बताया।

विधानसभा परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि बजट केवल लोकलुभावना है। बजट में ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई, जिससे जनता को फायदा हो। उन्होंने कहा कि किसानों की कर्ज माफी की घोषणा भी अधूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में की गई बहुत सी घोषणाएं सरकार अभी तक पूरी नहीं कर पाई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें