फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब Driving License के लिए नहीं करनी पड़ेगी कागजी कार्रवाई, ऐसे हो जाएगा आपका काम आसान

Mon, 12 Feb 2018 05:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की लंबी और समय लेने वाली प्रक्रिया से अब लोगों को निजात मिल पाएगी। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन की प्रक्रिया को पेपरलैस बनाने की राजस्थान सरकार ने तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन


आज राजस्थान का बजट पेश करते हुए सीएम वसुंधरा राजे ने अपने अभिभाषण में घोषणा करते हुए कहा कि आमजन की सुविधाओं के लिए परिवहन कार्यालयों की लाइसेंस एवं वाहन संबंधी सेवाओं के फ्रंट आफिस काउंटर्स को पासपोर्ट कार्यालय की तर्ज पर निजी क्षेत्र के माध्यम से संचालित किया जाएगा।

साथ ही में ड्राइविंग लाइसेंस एवं व्हीकल रजिस्ट्रेशन संबंधी समस्त आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह से पेपरलैस किया जाएगा। गौरतलब है कि इस समय ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में कागजी कार्रवाई काफी होती है जिसमें समय भी काफी लगता है। ऐसे में इसके पूरी तरह से आॅनलाइन होने के बाद लाइसेंस आवेदकों को काफी आवेदन प्रक्रिया को घर बैठे ही बड़ी आसानी के साथ पूरा कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन शहरों में होंगे आॅटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक्स

डेमो इमेज
सीएम राजे ने बताया कि अजमेर को छोड़कर प्रदेश के बाकि 6 संभागीय मुख्यालयों एवं सात अन्य जिलों पाली, दौसा, सीकर, चित्तौड़गढ़, अलवर, झालावाड़ एवं डीडवाना नागौर में पूरी तरह से आॅटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक्स की निर्माण प्रकिया शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में बाकी रहे जिला परिवहन कार्यालयों में भी इस वर्ष में ही आॅटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक्स का निर्माण कराया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें