फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: दिग्गज नेताओं के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे कांग्रेस के 'करण'

Mon, 08 Jan 2018 04:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के बड़े हुजूम के साथ यादव ने भरा नामांकन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजस्थान में उपचुनावों की सरगर्मियों के बीच अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ.करण सिंह यादव आज अपना नामांकन दाखिल करने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन


यादव के साथ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे, प्रभारी सचिव देवेंद्र यादव, पीसीसी चीफ सचिन पायलट, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी समेत डॉ.सीपी जोशी, मोहन प्रकाश, भंवर जितेंद्र, डॉ.चंद्रभान जैसे दिग्गज नेता मौजूद रहे। आज बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजुम भी जिला कलेक्ट्रेट पर जमा हुआ और ढोल नगाड़ों के साथ यादव के समर्थन में नारेबाजी की। 

इससे पहले यादव ने अलवर के सर्व धर्म स्थलों पर मत्था टेकते हुए अपनी जीत की दुआ मांगी। यादव ने मंदिर में पूजा-अर्चना की तो दरगाह पहुंचकर चादर चढ़ाई, वहीं उन्होंने चर्च जाकर भी हाथ जोड़े और अंत में गुरुद्वारे में मत्था टेकते हुए लोगों के बड़े हुजुम के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

डॉक्टर हूं किसी भाई को आधी रात को भी कांटा लगे तो याद करना

अलवर की सड़कों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का रेला - फोटो : Amar Ujala
नामांकन दाखिल करने के बाद डॉ.करण सिंह यादव ने मीडिया के माध्यम से अलवर की जनता से उनके समर्थन में वोट देने की अपील की तो वहीं उन्होनें मीडियाकर्मियों से अपनी और अपनी पार्टी की जीत निश्चित होने की बात कही। यादव ने कहा कि 'मैं डॉक्टरी के पेशे में हूं, किसी भाई को आधी रात को कांटा भी लग जाए तो मुझे याद करके देख ले, मैं हर किसी के लिए तैयार हूं'।  


इस मौके पर पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने कहा कि इस साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और उससे ठीक पहले उपचुनावों में जीत दर्ज कर कांग्रेस पार्टी भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। राजस्थान के पूर्व सीएम और गुजरात चुनाव में कांग्रेस के प्रभारी रहे अशोक गहलोत ने कहा कि यदि तीनों उपचुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज करती है तो पूरे देश में एक नया संदेश जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें