फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायलट बोले, राहुल गांधी ने दिया जीत का फॉर्मूला

Tue, 16 May 2017 03:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
राजस्थान के कांग्रेस विधायकों ने मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। राहुल गांधी ने बैठक में सभी विधायकों से कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों का खाका तैयार करें और जनता के बीच जाकर सीधा संवाद करें।
विज्ञापन


बैठक में राजस्थान कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी अविनाश पांडे के साथ पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उपस्थित थे। वहीं कांग्रेस विधायक राहुल गांधी से मिलकर काफी उत्साहित दिखे। गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामेश्रवर डूडी ने चार मई को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। जिसमें प्रदेश कांग्रेस विधायकों से चर्चा का सुझाव दिया गया था। राजस्थान में कांग्रेस के 24 विधायक है।

पिछले कुछ समय से प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी की खबरें मुखर हो रहीं है। पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच बढ़ती खाई ने प्रदेश में कांग्रेस के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। इसी के चलते अब आलाकमान प्रदेश कांग्रेस के हालात सुधारने की कवायद में जुटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें