फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम महिलाओं की छोड़ हिन्दू तलाकशुदा की फिक्र करें मोदी- खुर्शीद

Tue, 25 Apr 2017 08:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
triple talaq
विज्ञापन
तीन तलाक के मामले में एक कांग्रेसी नेता ने विवादास्पद बयान देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठी हमदर्दी देने वाला कहा है। उन्होंने कहा कि बनारस के आश्रमों में करीब 38 हजार और मथुरा के आश्रमों में करीब 16 हजार के करीब हिन्दू तलाक शुदा व विधवाएं रह रही हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुर्शीद हुसैन ने मंगलवार को झुंझुनूं में तीन तलाक को लेकर बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी बनारस से चुनाव लड़ते हैं। लेकिन वहां की हिन्दू मिहलाओं के लिए उनके दिल में कोई दर्द नहीं है। खुर्शीद ने कहा मोदी की हमदर्दी झूठी है। अगर मोदी को तीन तलाक के मामले में मुस्लिम महिलाओं की इतनी फिक्र और इतनी हमदर्दी है, तो उन्हें गुजरात में वर्ष 2002 में हुए दंगों की पीड़ित अहमदाबाद की जकिया जाफरी की मदद करनी चाहिए। जो न्याय के लिए भटक रही है, उन्हें न्याय देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जितनी महिलाओं ने अपने पति खोए हैं, अपने बच्चे खोए हैं, इनसे आपको कोई हमदर्दी नहीं है। मुस्लिम महिलाओं के प्रति हमदर्दी है, तो इन्हें पर न्याय देना चाहिए। खुर्शीद ने पीएम से सवाल किया है कि क्या पीएम मोदी को इन महिलाओं के प्रति हमदर्दी नहीं होनी चाहिए?
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुजरात में दंगा पीड़ित महिलाएं किस हालत में जी रही हैं। उन्होंने कभी सोचा है। यूपी में तीन तलाक के मामले में मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा को वोट किया, इस बात को भी खुर्शीद अहमद नकार गए, उन्होंने कहा मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा को कोई वोट नहीं दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें