राजस्थान में उपचुनावों को लेकर कांग्रेस की गंभीरता आज अलवर में नजर आई। यहां एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं और प्रभारियों की गिनती तक की गई।
जानकारी के अनुसार अलवर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आज 'मेरा बूथ मेरा गौरव' कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एआईसीसी के महासचिव अविनाश पांडे, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, एआईसीसी सचिव जुबेर खान, अलवर प्रभारी देवेंद्र यादव सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी एक बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।