फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के दो मंत्रियों की तकरार आई सामने पार्टी से अलग गिनाए अपने काम

Mon, 15 May 2017 05:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Internet
विज्ञापन
वर्तमान समय में देश की सबसे मजबूत पार्टी भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह दिन रात मेहनत कर रहे हों लेकिन उनकी पार्टी के कुछ नेता ऐसे भी हैं जिनके आपसी मनमुटाव खत्म ही नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी और महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनीता भदेल के बीच का मनमुटाव शायद ही किसी बड़े नेता से छिपा हो। यह आपसी मतभेद कम होने की बजाय बढ़ता जा रहा है। इन दिनों हर बैठक में किसी ना किसी बात पर दोनों मंत्रियों की गुटबाजी सामने आ ही जाती है।

रविवार को यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी बैठक लेने और यहां की व्यवस्थाएं देखने अजमेर आए थे। बैठक में उन्होंने भदेल और देवनानी को पास-पास बैठाने के लिए अपनी कुर्सी छोड़ दी। दोनों कृपलानी की बात रखने के लिए पास बैठ भी गए। बात तब बिगड़ी जब भाजपा शहर अध्यक्ष अरविंद यादव ने जिले के विकास कार्यों को एक साथ गिनाया तो इसका एडीए चैयरमेन शिव शंकर हेड़ा ने विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि शहर  के विकास कार्य अलग से दर्शाने चाहिए थे, इस पर यादव ने उन्हें यह कहकर चुप करवाया कि कहीं भी काम हुआ करवाया पार्टी ने ही है, ऐसे में इसे मुद्दा नहीं बनाया जाए।
विज्ञापन


यह सुनकर मंत्री भदेल ने हाल ही में सम्पन्न करवाई गई क्रिकेट  प्रतियोगिता का जिक्र शुरू कर दिया तो यादव तमतमा उठे और उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता उनके स्तर पर हुई थी इसमें पार्टी को तवज्जो नहीं दी गई। दोनों के बीच हुई नोक झोंक को मंत्री कृपलानी व अन्य भाजपा नेताओं ने समझा बुझाकर शांत करवाया।

सोमवार दोपहर मंत्री भदेल ने अलग से प्रेस नोट जारी कर उनके द्वारा गत वर्ष में करवाए गए कार्यों की जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि 188.60 करोड़ रूपए के विकास कार्यों को स्वीकृति अपने विधायक कोष से स्वीकृत किए हैं। उन्होंने हर एक विकास कार्य की जानकारी भी इसमें दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें