आसाराम समर्थकों के लिए हाईकोर्ट की चेतावनी भी बेसअर साबित हो रही है। बार—बार चेतावनी के बाद भी आसामराम समर्थक पेशी के दौरान उनकी गाड़ी के आसपास जमा हो जाते है।
विज्ञापन
जोधपुर में सोमवार को भी ऐसा ही हुआ। दुष्कर्म की आरोपी आसाराम को जब पेशी पर ले जाया जा रहा था तो बड़ी संख्या में उनके समर्थक जुट गए। इस दौरान आसाराम के कथित दर्शन को लेकर उनके दो समर्थक आपस में भिड़ गए। विवाद इतना तूल पकड़ लिया कि एक व्यक्ति ने आगे जा रही महिला को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद हंगामा मच गया। लेकिन, जैसे ही पुलिस वहां पहुंची ये दोनों वहां से चले गए। इस मामले में किसी पक्ष की ओर से कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है।