उदयपुर के खेल गांव में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाषण खत्म करते करते भावुक हो गई। भाषण की अंतिम लाइनों में उनका गला भर सा गया। वसुंधरा ने अपने भाषण में राजस्थान की राजनीति के तीन दिग्गजों को याद दिया, जिनका पिछले दिनों देहांत हो गया है।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और मजबूत इरादों से देश विश्व शक्ति बन गया है। उनके कुशल नेतृत्व में कन्या कुमारी से कश्मीर तक कमल खिलने लगा है। प्रधानमंत्री की ओर से दिए गए नारे 'सबके साथ सबका विकास' को हमने भी अपनाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के विकास को हमने अपने हाथ में लिया। पूरे प्रदेश में शिक्षा का वातावरण बदला। हमने नौ हजार 800 ग्राम पंचायतों में बाहरवीं तक के स्कूल बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया। इनमें से 8000 से ज्यादा ग्राम पंचायतों में बारहवीं तक के स्कूल बना दिए हैं। इसके बाद सरकारी स्कूलों का नामांकन बड़ा है। अब सरकारी स्कूल के बच्चे मैरिट में आने लगे हैं। पिछले दिनों एजुकेशन फेयर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक्सपर्ट आए थे।
इसलिए महिलाओं को मुखिया बनाया
वसुंधरा राजे
राजे ने कहा कि हमारी बेटी हमारी अमानत है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए राजश्री योजना लागू की। अब जो बच्ची सरकारी अस्पताल में पैदा होती है, सरकारी स्कूल में पढ़ती है। बारहवीं तक पढ़ने वाली को पचास हजार रुपए मिलते हैं। इसके बाद उसे स्वावलंबी बनाने के लिए भामाशाह योजना में महिलाओं को मुखिया बनाया गया है। अब भामाशाह योजना में पांच करोड़ लोगों के खाते में सीधे पैसा जाता है। 25 हजार राशन की दुकानें पोश की मशीनों को साथ जुड़ी है। उज्जवला योजना की वजह से 21 लाख महिलाओं को गैस के कनेक्शन मिल चुके हैं।
वसुंधरा राजे ने केंद्र सरकार ने घुटनों के इम्प्लांट्स को सस्ता कर दिया है। कई लोगों को उसका फायदा मिलेगा। स्किल इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया को ध्यान में रखते हुए राजस्थान स्किल डवलपमेंट में तीसरी बार राजस्थान प्रथम आया है। उन्होंने कहा कि ये काम कोई अकेला नहीं कर सकता था। सभी को धन्यवाद करना चाहती हूं।
उन्होंने कहा कि इस मौके पर मैं तीन लोगों को याद करना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि सांवर लाल जाट, शंभु दयाल बड़गुर्जर, मांडलगढ़ की विधायक कीर्ति कुमारी का देहांत हो गया है, जो हमारे लिए अपूरणीय क्षति है। यह कहते कहते सीएम का गला भर गया।