प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजस्थान यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। उनकी सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठन पूरी तरह जुटा हुआ है।
उदयपुर में आगामी 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दौरा प्रस्तावित है। यहां चित्रकूट नगर के महाराणा प्रताप खेलगांव में विशाल आम सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पीएम मोदी करीब 28 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। बताया जा रहा है कि इस सभा में पूरे उदयपुर संभाग से ही एक लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे।
मोदी की इस यात्रा की तैयारियों पर सीएम खुद नजर रखे हुए है। इसके तहत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कल यहां तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंची। इस दौरान मुख्यमंत्री राजे ने जमीन पर बैठकर ही पार्टी के नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों से दौरे की तैयारियों को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री राजे के साथ गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्री यूनुस खान सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।