फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, अजमेर आए मंत्री क्या कह गए मोदी के बारे में

Sun, 26 Mar 2017 06:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रविवार को अजमेर प्रवास पर रहे। नकवी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संत बताया, जो हर चेहरे पर खुशी देखना चाहते हैं।
विज्ञापन



दरअसल, केन्द्रीय मंत्री नकवी ख्वाजा साहब की दरगाह में ईरानी सरकार द्वारा पेश किए गए तोहफे तुगरे का लोकार्पण करने आए थे। इस दौरान नकवी ने कहा कि ईरान के इस तोहफे से दोनों देशों के बीच संबंध सुधरेंगे। वहीं ईरानी धर्मगुरु मुस्लेमीन ने कहा कि ख्वाजा साहब का जन्म ईरान के सूबा खुरासान के छोटे से शहर संजर में हुआ था। बाद में उन्हें हिंदुस्तान लाया गया। उन्होंने कहा कि तुगरे में फारसी भाषा में लिखी रूबाई को ईरानी शैली में संवारा गया है। इस मौके पर ईरानी धर्मगुरू हिज्ज तुल इस्लाम वल मुस्लेमीन और राजदूत गुलाम रजा अंसारी भी मौजूद थे।

नकवी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सूफी या संत ही है। वह भी हर एक गरीब देशवासी को मुख्य धारा से जोड़कर उसकी जिंदगी खुशहाल करना चाहते हैं, इसके लिए वह दिन और रात मेहनत करते हैं। एक सवाल के जवाब में नकवी ने कहा कि यूपी में लगाए गए स्लाॅटर हाउस प्रदूषण के लिए खतरा हैं और इनसे निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी बेहतर काम कर रहे हैं। नकवी ने ख्वाजा की मजार पर अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश कर देश में अमन चैन और भाईचारे की दुआएं मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें