फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NSG नहीं पहुंची और टेंट आडवाणी को करना पड़ा इंतजार

Sun, 26 Mar 2017 05:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
लालकृष्ण आडवाणी
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की रविवार को राजस्थान यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा में चूक का गंभीर मामला सामने आया है। इस चूक के कारण आडवाणी को हवाई पट्टी के पास बनाए एक टेंट में 20 मिनट तक रोकना पड़ा।
विज्ञापन


आडवाणी रविवार का आबूरोड स्थित ब्रह्मकुमारी संस्थान के 80वें स्थापना दिवस में हिस्सा लेने आए थे। उप प्रधानमंत्री आडवाणी को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है और उनकी सुरक्षा का जिम्मा एनएसजी कमांडों के जिम्मे है। मिली जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम के हिस्सा लेने के लिए आडवाणी आबूरोड में कार्यक्रम स्थल से करीब चार किमी दूर मानपुर में बनाई हवाई पट्टी पर उतरे। लेकिन, एनएसजी कमांडों वहां नहीं पहुंच सके। 

ऐसे में प्रोटोकॉल अधिकारी और स्थानीय पुलिस के सामने संकट हो गया कि उन्हें कार्यक्रम स्थल तक बिना एनएसजी के कैसे ले जाया जाए। आनन फानन में उनके बैठने के लिए टेंट में बैठने की व्यवस्था की गई। करीब 20 मिनट के इंतजार के बाद एनएसजी कमांडों पहुंचे तब आडवाणी का काफिला कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुआ। सूत्रों के अनुसार, प्रशासन और एनएसजी के बीच तालमेल के अभाव में यह गफलत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें