फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा के साथ मनाया नागपंचमी का पर्व

Fri, 14 Jul 2017 02:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पूजा करती हुई महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश में नागपंचमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। कृष्ण पक्ष की नागपंचमी पर महिलाओं ने विशेषपूजा अर्चना की और भेंट चढ़ाई। शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली तो वहीं नागदेव जगह जगह पूजन किया गया। लोगों ने कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जलाशयों पर पूजा भी करवाई।
विज्ञापन


नागपंचमी के मौके पर घर में सुख सम्पन्नता व समृद्धि के लिए सुबह परम्परागत परिधानों में सजी धजी महिलाओं ने नागदेव के मंदिर में पूजा अर्चना की। नाग देव की प्रतिमा की पूजा कर पुष्प अर्पित किए और सौभाग्य की कामना की। महिलाओं ने नागदेव की कथा भी सुनी। नागदेवता के मंदिरों के आस पास मेले से माहौल नजर आया।

सावन होने के चलते शिव मंदिरों में भी नागपंचमी के मौके पर खासी भीड़ देखने को मिली। भोले के भक्तों ने जहां मंदिर में दर्शन किए, वहीं नाग के जोड़े के आगे भी श्रद्धा के साथ नतमस्तक हुए। मंदिरों के आस पास बैठे सपेरों के पास लोगों ने सांपों को दूध भी पिलाया।
विज्ञापन


जिन लोगों की जन्मकुंडली में कालसर्प दोष है उन्होंने दोष से निवारण के लिए खास पूजा की। जलाशयों के तट पर पूजन अर्चन कर इस दोष से मुक्ति का उपाय किया गया। वहीं कुछ भक्तों ने सपेरों के पास रखे हुए सांपों के जोड़ों को जंगलों में मुक्त करवाया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें