कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा का आज एक और झटका लगा है।
जानकारी के अनुसार रॉबर्ट वाड्रा की कथित कंपनी स्काई लाईट हॉस्पिटलिटी के बीकानेर में किए गए विवादित जमीन सौदों की जांच अब सीबीआई करेगी। इसी माह की 20 तारीख को राजस्थान सरकार ने इस सबंध में सीबीआई से जांच की सिफारिश की थी जिसे आज सीबीआई ने मंजूर कर लिया है।
गौरतलब है कि बीकानेर के दो पुलिस स्टेशन में जमीन घोटाले के सबंध में कुल 18 एफआईआर दर्ज की गई। इनमें 16 एफआईआर बीकानेर के गजनेर में जबकि दो एफआईआर कोलायत पुलिस स्टेशन में दर्ज है। जिसमें चार एफआईआर रॉबर्ट वाड्रा की कथित कंपनी के विरुद्ध है। राज्य सरकार ने सभी एफआईआर से सबंधित फाइलें सीबीआई को भेज दी थी। यह जानकारी के राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने दी थी।