राजस्थान सरकार पर अबकी बार महात्मा गांधी को बिसराने का आरोप लग रहा है। खबरें है कि राजस्थान सरकार ने अपने कॉलेज और यूनिवर्सिटी में दो अक्टूबर की छुट्टी काम काज होगा।
जानकारी के मुताबिक राजस्थान के गवर्नर कल्याण सिंह द्वारा जारी किए गए कैलेंडर में अक्टूबर के महीने में सिर्फ दो पर्व पर सरकारी छुट्टी है। ये छुट्टियां मोहर्रम और दिवाली के दिन पर हैं। बताया जा रहा है कि रामदेव, गुरु नानक, भीम राव अंबेडकर, भगवान महावीर और महाराणा प्रताप की जयंती पर भी छुट्टी दी गई है, पर महात्मा गांधी जयंती पर अवकाश घोषित नहीं किया गया। ऐसे में सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
उधर, अधिकारिक सूत्रों की मानें तो राज्य सरकार द्वारा जारी कैलेंडर में गांधी जयंती को गजीटेड हॉलिडे नहीं बताया गया है, ऐसे में संभव है कि यह किया गया है। मामले पर सफाई दी गई है कि जो कैलेंडर जारी किया गया है वह राज्य सरकार के अधीन उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए है।
इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विट किया है। गहलोत ने लिखा है कि गांधी जयंती पर अवकाश निरस्त करना किसी भी नजर से सही नहीं है।