फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा खोज परीक्षा अब Commerce और Art स्टूडेंट्स के लिए भी

Thu, 08 Jun 2017 06:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से अब नई पहल की जा रही है। इस पहल के तहत अब राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा का दायरा बढ़ाया गया है। अब तक यह परीक्षा विज्ञान विषय के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हुआ करती थी, वहीं अब यह परीक्षा कला व वाणिज्य के विद्यार्थियों के लिए भी आयोजित होगी।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि राजस्थान बोर्ड की ओर हर साल प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजित करवाई जाती है। अब तक इस परीक्षा में भाग लेने के लिए केवल विज्ञान के विद्यार्थियों को ही योग्य माना जाता था, दूसरे विषयों के विद्यार्थियों को इसमें शामिल नहीं किया जाता था। कई बार इसकी मांग भी सामने आई थी कि दूसरे विषयों के विषयों के विद्यार्थियों को भी इसमें शामिल किया जाए।  इसके बाद पूरी योजना बनाकर इसके दायरे में कॉमर्स व  आर्ट्स के विद्यार्थियों को भी शामिल करने का फैसला लिया गया है।

देवनानी ने कहा कि इसके साथ ही एक नया फैसला भी लिया गया है कि इस परीक्षा के नाम में भी परिवर्तन किया जाएगा। पहले राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा का नाम रखा गया था। अब इसे बदलकर दीन दयाल प्रतिभा खोज परीक्षा का नाम दिया गया है। परीक्षा में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दिए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें