फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने किया प्रदर्शन, दरवाजा तोड़ने का प्रयास

Fri, 28 Jul 2017 03:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
protest demo pic
विज्ञापन
राजस्थान यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को छात्रों ने हंगामा कर दिया। छात्र कुलपति सचिवालय पर पहुंचे और पुनर्मूल्यांकन की तिथि बढ़ाने की मांग करने लगे। नारेबाजी करते छात्र उग्र हो गए और कुलपति सचिवालय का गेट तोड़ने की कोशिश करने लगे। बाद में विवि प्रशासन ने छात्रों से समझाईश की।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राजस्थान यूनिवर्सिटी में पूनर्मूल्यांकन की तिथि 28 जुलाई तक थी। छात्रों का कहना था कि कॉलेजों की ओर से मार्कशीट्स अब तक नहीं दी गई  हैं। छात्रों के सामने परेशानी है कि वे पुनर्मूल्यांकन का फार्म कैसे भरेंगे। कॉलेज वाले मना कर रहे हैं और यूनिवर्सिटी जाकर मार्कशीट लेने की सलाह दे रहे हैं।

छात्रों ने पहले तो नारेबाजी की और उसके बाद वे कुलपति सचिवालय के अंदर जाने की कोशिश करने लगे। वहां का गेट बंद होने के कारण वे प्रवेश नहीं कर पाए। छात्रों ने गेट  तोड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में विवि प्रशासन की ओर से छात्रों की समझाइश की गई। विवि ने छात्रों की परेशानी देखते हुए तिथि बढ़ाकर 12 अगस्त कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें