राजस्थान यूनिवर्सिटी के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू कर दी गई। ऑन लाइन प्रवेश प्रक्रिया से पूर्व विवि के इन कोर्सेज की जानकारी देने वाला प्रोस्पेक्टस विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
वेबसाइट पर जाकर यूजी कोर्स में फर्स्ट ईयर के लिए अपना आवेदनभर सकते हैं। पहली कटऑफ लिस्ट 15 जून को जारी की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया के बारे में एडमिशन कमेटी के कंवनीर प्रो. एसएल शर्मा का कहना है कि एक जून से शुरू हुई यह प्रक्रिया दस जून तक चलेगी। विद्यार्थियों को दस दिन का समय मिलेगा। इसके तहत राजस्थान विवि के संघटक कॉलेजों में प्रवेश मिल सकता है। इसके जरिए राजस्थान, कॉमर्स, महाराजा, महारानी कॉलेज में प्रवेश मिलेगा। इसेक साथ ही एक खास व्यवस्था के तहत एडमिशन रजिस्ट्रेशन के लिए डिजीटल पेमेंट भी किया जा सकता है। इमें सौ रुपए फीस जमा करवानी है जो कार्ड या नेट बैकिंग की मदद से की जा सकती है।