फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज की वेबसाइट हैक कर पाक ने दिखाए 'नापाक' इरादे

Tue, 02 Jan 2018 05:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Hackers
विज्ञापन
दो कॉलेजों की वेबसाइट पर पाकिस्तानी हैकरों ने हमला बोल दिया है। इन्हें हैक कर पाकिस्तान समर्थित बातें लिखी गई हैं।  
विज्ञापन


मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने फिलहाल अस्थायी तौर पर इन वेबसाइट्स को बंद कर दिया है। साइबर अटैक का यह मामला राजस्थान यूनिवर्सिटी से जुड़े संघटक कॉलेजों से जुड़ा है। यूनिवर्सिटी के राजस्थान कॉलेज और महारानी कॉलेज की वेबसाइट कल पाकिस्तानी हैकरों ने हैक कर ली थी।

कल शाम को राजस्थान कॉलेज और महारानी कॉलेज की वेबसाइट खोलने पर पाकिस्तान समर्थित नारे और अन्य आपत्तिजनक बातें लिखीं नजर आई तो लोगों ने इसकी सूचना कॉलेज प्रशासन को दी। इसके बाद इन्हें बंद करा दिया। हैकरों ने इन दोनों कॉलेजों के वेबसाइट को हैक करके एक अलग से पेज बना दिया। जिस पर पाकिस्तान का गुणगान लिखा गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जल्द ही वेबसाइट चालू कर दी जाएगी

Hacker
महारानी कॉलेज की प्रिंसिपल अल्पना कटेजा ने कहा कि इस समस्या को दूर कर जल्द ही वेबसाइट चालू कर दी जाएगी। तकनीकी स्तर पर इन्हें सुरक्षित बनाने के प्रयास किए जा रहे है। दूसरी तरफ पाकिस्तान की इस नापाक हरकत से स्टूडेंट्स को भी परेशानी हो रही है साथ यूनिवर्सिटी के तकनीकी विशेषज्ञों के काम पर भी सवाल उठ रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें