दो कॉलेजों की वेबसाइट पर पाकिस्तानी हैकरों ने हमला बोल दिया है। इन्हें हैक कर पाकिस्तान समर्थित बातें लिखी गई हैं।
मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने फिलहाल अस्थायी तौर पर इन वेबसाइट्स को बंद कर दिया है। साइबर अटैक का यह मामला राजस्थान यूनिवर्सिटी से जुड़े संघटक कॉलेजों से जुड़ा है। यूनिवर्सिटी के राजस्थान कॉलेज और महारानी कॉलेज की वेबसाइट कल पाकिस्तानी हैकरों ने हैक कर ली थी।
कल शाम को राजस्थान कॉलेज और महारानी कॉलेज की वेबसाइट खोलने पर पाकिस्तान समर्थित नारे और अन्य आपत्तिजनक बातें लिखीं नजर आई तो लोगों ने इसकी सूचना कॉलेज प्रशासन को दी। इसके बाद इन्हें बंद करा दिया। हैकरों ने इन दोनों कॉलेजों के वेबसाइट को हैक करके एक अलग से पेज बना दिया। जिस पर पाकिस्तान का गुणगान लिखा गया।