राजस्थान में दो संसदीय सीट और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। पीसीसी चीफ सचिन पायलट अजमेर संसदीय सीट से और पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह के अलवर से चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोरों पर हैं।
अजमेर से चुनाव लड़ने के संकेत सचिन पायलट ने आज दिए। हालांकि पायलट ने इस बारे में खुलकर तो नहीं बोले, लेकिन पायलट ने अजमेर से उपचुनाव लड़ने की बात पर कहा कि इसका निर्णय केवल मात्र एआईसीसी करेगी। यदि उन्हें मौका दिया जाता है तो वह चुनाव लडेंगे।
पायलट बुधवार को यहां ब्यावर में शहीद की मूर्ति के अनावरण के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। गौरतलब है कि अजमेर सीट प्रो. सांवरलाल जाट के निधन के कारण खाली हुई है।