फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sardarshahar By election: उपचुनाव में बसपा नहीं उतारेगी प्रत्याशी, इस फैसले से किस पार्टी का होगा फायदा

Mon, 14 Nov 2022 08:00 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

राजस्थान बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी सरदारशहर उपचुनाव में कोई प्रत्याशी नहीं उतारेगी। वहीं भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अभी तक प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
राजस्थान बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदारशहर विधानसभा में पांच दिसंबर को उपचुनाव होना है। इस उपचुनाव में बसपा अपना कोई प्रत्याशी खड़ा नहीं करेगी। राजस्थान बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

विज्ञापन


भगवान सिंह बाबा ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने प्रत्याशी खड़ा नहीं करने का निर्णण लिया है। उन्होंने बताया कि इस समय पार्टी जिला स्तर के बाद विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन करने में जुटी है। पार्टी का लक्ष्य है 2023 में बैलेंस और पावर बनकर अपनी सरकार बनाना। 

कांग्रेस को मिल सकता है फायदा
बसपा के इस फैसले से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि आखिर इससे किसको फायदा मिलेगा। जानकारों का मानना है कि बसपा के वॉकओवर से कांग्रेस को फायदा मिल सकता है। हालांकि, अभी तक कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस दिवंगत भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाएगी। पार्टी की ओर से अभी आधिकारिक कोई ऐलान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन


विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हो गई है सीट
बता दें कि कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन से सरदारशहर विधानसभा की सीट रिक्त हो गई थी। इस सीट पर उपचुनाव 5 दिसंबर को होगा। जबकि आठ दिसंबर को मतगणना होगी। सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र के 2 लाख 89 हजार 579 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। चुनाव आयोग ने कुल 295 मतदान केंद्र बनाए हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें