बारिश से गिर गई अनाज गोदाम की छत
- फोटो : अमर उजाला
जोधपुर के तिंवरी कस्बे में बारिश से अनाज के गोदाम की गिरी छत गिरने से लाखों का अनाज खराब हो गया।
जोधपुर में पिछले दिनों से रुक रुक कर चल रही बारिश अब आफत बन गई हैं। यहां निचले इलाकों में लगातार हो रही बारिश से घरों में पानी घुस गया हैं। वहीं आज जोधपुर शहर के निकट तिंवरी कस्बे के ओसियां रोड पर एक अनाज धान के गोदाम की छत भर भरा कर गिर गई।
हादसे के समय गोदाम में किसी व्यक्ति के नहीं होने से कोई जनहानि तो नहीं हुई,लेकिन छत के गिरने से गोदाम में रखा लाखों का अनाज खराब हो गया। लगातार हो रही बारिश में धान भी खराब हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर पहुंची । सुचना के बाद पुलिस ने भी मौका मुआयना किया।