बारिश से प्रदेश के कई इलाकों में हाल-बेहाल हैं। नदी-नाले छलक उठे है और ऐसे में जिला प्रशासन ने चेतावनी जारी की है।
उदयपुर में भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में कलक्टर विष्णुचरण मलिक ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों के बह जाने की घटनाओं को देखते हुए मलिक ने लोगों से गहरे पानी, रपट वाले एवं संभावित दुर्घटना वाले स्थानों पर प्रवेश नहीं करने की अपील की है।
उन्होंने पिकनिक स्पॉट्स पर भी सतर्क रहने की सलाह दी है। उदयपुर की झीलों में भी पानी की आवक बनी हुई है। ऐसे में इनमें बोटिंग करना खतरनाक हो सकता है।