फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: भाजयुमो ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को दिखाए काले झंडे, रीट परीक्षा में धांधली के विरोध में किया प्रदर्शन

Thu, 03 Mar 2022 02:33 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जयपुर

सार

पुलिस ने कहा कि जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को सड़क से पीछे धकेलने का प्रयास किया बाद में एक कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया है। 
 
विज्ञापन
गोविंद सिंग डोटासरा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के झुंझुनू जिले में पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पार्टी के चुनाव प्रभारी संजय निरुपम को भाजयुमो ने काले झंडे दिखाए। भाजयुमो कार्यकर्ता रीट परीक्षा में धांधली को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। कांग्रेस सदस्यता अभियान शुरू करने के लिए डोटासरा और निरुपम झुंझुनू के दौरे पर आए थे।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही, पुलिस ने कहा कि जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को सड़क से पीछे धकेलने का प्रयास किया  बाद में एक कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया है। 

 भाजपा के झुंझुनू जिले के अध्यक्ष पवन मंडाविया ने कहा कि जब भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा - 2021 (रीट) में धांधली के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करना चाहा, तो सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्यों का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है, यह एक ऐसा कृत्य है जो लोकतंत्र की सीमाओं का उल्लंघन करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें