फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा में बूथ मैनेजमेंट के गुर सिख रहे बीजेपी कार्यकर्ता

Sun, 04 Jun 2017 03:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
शिविर में आए बीजेपी कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केन्द्र और राज्य में बूथ मैनेजमेंट की बारीकियों को समझने के बाद भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी विधानसभा क्षेत्रों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित करके कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट के गुर सिखा रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा का गढ़ माने जाने वाले कोटा जिले की तीन विधानसभाओं के 800 से अधिक कार्यकर्ताओ को रविवार को किशोरपुरा के छप्पन भोग में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए घर-घर तक दस्तक देने का गुरुज्ञान दिया गया। शिविर में राज्य सभा सांसद नारायण पंचारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार, विधायक संदीप शर्मा, चंद्रकांता मेघवाल, शहर जिलाध्यक्ष हेमंत विजय सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रशिक्षण शिविर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्य विस्तार योजना और बूथ व चुनाव प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान पार्टी की रीति—नीति के बारे में भी उन्हें बताया गया। साथ ही, केन्द्र व राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ जनता तक पहुंचाने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें