फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भाजपा 12 नवंबर को झुंझुनू में प्रदेश पदाधिकारियों की करेगी बैठक, उपचुनावों को लेकर बनेगी रणनीति

Sat, 12 Nov 2022 03:29 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जयपुर

सार

13 नवंबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को इन नेताओं के अलावा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 12 व 13 नवंबर को झुंझुनू में होगी। बैठक में बूथ मजबूती और आने वाले उपचुनाव के साथ गुजरात चुनाव में राजस्थान संगठन की भूमिका को लेकर चर्चा होगी। 

विज्ञापन


भाजपा के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि 12 नवंबर को प्रदेश पदाधिकारी बैठक में राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महासचिव चंद्रशेखर, प्रदेश सह प्रभारी विजया रहाटकर कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे।

आगामी कार्ययोजना सहित राज्य के विभिन्न जनहित के मुद्दों और संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा करेंगे। वहीं 13 नवंबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को इन नेताओं के अलावा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


प्रवक्ता के अनुसार, प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के मिशन 2023, मिशन 2024, आगामी कार्ययोजना एवं कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक के दौरान 12 नवंबर को पार्टी पदाधिकारी, सांसद, झुंझुनू के मंडल में जाएंगे और रात्रि आवास वहीं करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें