फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी MLA के अपनी सरकार के खिलाफ तीखे सुर, इस कानून को लेकर फूटा गुस्सा

Tue, 17 Oct 2017 05:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
भाजपा विधायक भवानी सिंह राजावत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अपने बयानों से हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक ने एकबार फिर से अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ तीखे सुर अलापे हैं। कोटा में बीजेपी के विधायक भवानी सिंह राजावत से अपनी ही सरकार के खिलाफ तीखे सुर सुनने को मिले है।
विज्ञापन


कोटा में आज मुख्यमंत्री आवासीय योजना के शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक भवानी सिंह राजावत ने रियल स्टेट विनियामक प्राधिकरण यानि रेरा कानून के लागू होने के बाद बिल्डर और कंस्ट्रक्शन करने वालों को हुई हानि का हवाला देते हुए कहा कि सरकार को इस कानून के बारे में फिर से विचार करने की जरूरत है। उन्होनें कहा कि रेरा कानून से रियल स्टेट से जुड़ा काम ठप हो गया है और अच्छे अच्छों का दिवाला निकल गया है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

पीएम को कोटा में नहीं उतरने जैसे बयान दे चुके हैं राजावत

भवानी सिंह राजावत - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम के दौरान जब यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने भवानी सिंह राजावत की बात का जवाब दिया तो राजावत ने इस कानून को पेचीदा बताया। इसके बाद मंत्री ने इस कानून की बारीकी से जानकारी दी। जिस पर सांसद बिरला भी मंत्री की हां में हां मिलाते नजर आए।

गौरतलब है कि कोटा के लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक भवानी सिंह राजावत अपने बयानों से हमेशा से ही सुर्खियों में रहे हैं। एकबार तो राजावत ने कोटा के हवाई सेवाओं से नहीं जोड़े जाने के चलते यहां तक कह दिया था कि वो देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी को कोटा की धरती पर उतरने नहीं देंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें