नाबलिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी नितेश उर्फ मोनू,शत्रुघ्न उर्फ लाला बन्ना और कामेंदु जोशी
- फोटो : Amar Ujala
एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मुख्य आरोपी समेत तीन जनों को गिरफ्तार किया है।
मामला राजस्थान में कोचिंग सिटी कोटा का है। यहां महावीर नगर थाना पुलिस ने एक कोचिंग छात्रा की रिपोर्ट पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्हें अदालत में पेश कर पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। छात्रा ने यह मामला 12 अक्टूबर को दर्ज कराया था।
पुलिस ने इसके बाद आरोपी चांदखेड़ी रोड खानपुर जिला झालावाड़ निवासी नितेश दुबे उर्फ मोनू, राजपूत कॉलोनी छावनी निवासी शत्रुघ्न सिंह उर्फ लाला बन्ना और कोटा निवासी ही कामेंदु जोशी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनसे मोबाइल रिकॉर्डिंग और छात्रा से जबरन लिखवाया गया एक पत्र भी बरामद किया है।