चिकित्सा मंत्री की बैठक में शामिल विधायक
- फोटो : Amar Ujala
अपनी सरकार के खिलाफ कई बार विवादित बयान दे चुके भाजपा विधायक ने एक बार फिर से बगावती तेवर दिखाए हैं।
चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ आज डेंगू सहित मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करने पहुंचे। इस बैठक में कई विधायकों के साथ भाजपा विधायक भवानी सिंह राजावत भी मौजूद थे। बैठक को छोड़कर राजावत अचानक बाहर आ गए और उन्होनें बैठक का बहिष्कार करने की कहते हुए चिकित्सा महकमे पर आरोप जड़े की महकमा अब भी गलत आंकड़े पेश कर रहा है।
उन्होनें कहा कि 100 से ज्यादा मौतें डेंगू रोग से हो चुकी है लेकिन अधिकारी गलत आंकड़े मंत्री के सामने पेश कर रहे हैं और मंत्री उनकी हां में हां मिला रहे है। यहीं नहीं राजावत ने इससे ज्यादा तीखी प्रतिक्रिया दे डाली।