फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आज अमावस्या है ज्यादा बोलूंगा नहीं, लेकिन जल्द ही बड़ा खुलासा करूंगा', भाजपा में खलबली

Thu, 15 Feb 2018 02:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
भाजपा
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान इकाई में मुखर होते विरोध के सुर आलाकमान के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। इन सुरों में सबसे अधिक आवाज सुनाई दे रही है आरएसएस के करीबी माने जाने वाले विधायक ज्ञानदेव आहूजा की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा क राजस्थान यूनिट ने आहूजा के पार्टी से निलंबन के लिए केन्द्रीय नेतृत्व के पास अनुशंसा भेजी है, जिसके बाद ज्ञानदेव आहूजा ने कहा है कि पार्टी का जो भी फैसला होगा मंजूर होगा।

साथ ही, आहूजा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि आज अमावस्या है ज्यादा बोलूंगा नहीं, लेकिन जल्द ही बड़ा खुलासा करूंगा। भाजपा के इस वरिष्ठ विधायक के बयान के बाद पार्टी में हलचल मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अॉडियो ने मचाई थी सनसनी

ज्ञानदेव आहूजा
गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व आहूजा का एक आॅडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन की बात कह रहे हैं। वायरल आॅडियो में आहूजा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के नेतृत्व पर सवाल उठाते सुनाई दे रहे है।

साथ ही वे हाल ही में हुए उपचुनाव में अलवर से भाजपा प्रत्याशी रहे डॉ जसवंत सिंह यादव पर भी सवाल उठा रहे हैं। इस आॅडियो के वायरल होते ही आहूजा और वर्तमान राज्य सरकार में मंत्री डॉ जसवंत यादव के बीच जुबानी जंग प्रारंभ हो गई है। दोनों ही एक दूसरे को मेंटल बता रहे हैं। वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विधायक ज्ञानदेव आहूजा पर सख्त कार्यवाही की बात कह रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें