फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधविश्वास : बीमार मासूम को तांत्रिक ने गर्म सरिये से दागा, फिर हुआ ऐसा

Thu, 15 Feb 2018 02:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मासूम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश में अंधविश्वास के मामले थमने का नाम नहीं रहे हैं। एक बार फिर मासूम को तांत्रिक ने गरम सरिये से दाग दिया। इससे उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के परतापुर कस्बे में स्थित लोहारियापाड़ा गांव से जुड़ा है। मानसिंह का डेढ़ साल का बेटा लक्ष्यराज पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। उसे ताण(मिर्गी) आने की बीमारी है। ठीक नहीं होने पर बच्चे के पिता मानसिंह को किसी ने तांत्रिक के बारे में बताया। इस पर परिजन मासूम लक्ष्यराज को लेकर तांत्रिक के पास पहुंचे। यहां तांत्रिक ने गरम सरिये से मासूम के दोनों हाथों पर दाग दिया। इससे बच्चे की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। ऐसे में परिजन उसे पास ही स्थित स्वास्थ्य केन्द्र पर लेकर गए, जहां से उसे महात्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन

एक बच्चे की हो चुकी है मौत

एमजी चिकित्सालय
यहां एमजी चिकित्सालय में डॉक्टरों ने तुरंत बच्चे का इलाज शुरू किया। अभी बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, आरोपी तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मासूम लक्ष्यराज के माता-पिता अनपढ़ हैं। इसके चलते वे किसी की बातों में आ गए और अंधविश्वास में बच्चे को तांत्रिक के पास ले गए। हालांकि, अभी परिजन इस संबंध में कुछ भी कहने का तैयार नहीं है।

गौरतलब है कि इससे पहले कुशलगढ़ के काकरिया, अरनोद के सालगढ़ और उदापाण गांव में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। उदापाण में एक बच्चे की जान चली गई थी। इस पर पुलिस ने बच्चे के नाना के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें