फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP MLA ने कहा पार्टी की बैठक में जाने पर है जान का खतरा

Sun, 14 May 2017 08:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
घनश्याम तिवाड़ी - फोटो : file photo
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी ने कहा है कि वे पार्टी की बैठकों में इसलिए नहीं जाते क्योंकि वहां उन्हें जान का खतरा है। 
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी ने भाजपा की केंद्रीय अनुशासन समिति की ओर से दिए नोटिस में उन पर लगाए आरोपों में से एक का उत्तर जवाब भेजा है। इस नोटिस में उनसे कई बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है। तिवाड़ी ने अपने उत्तर में कहा कि वे फिलहाल एक मामले में जवाब भेज रहे है, बाकी के उत्तर भी धीरे—धीरे भेजेंगे। इस पत्र में तिवाड़ी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखने की घोषणा करते हुए कहा कि वे झुकने वाले नहीं है।  

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सरकार के खिलाफ लगातार बयानबाजी और कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों को देखते हुए विधायक तिवाड़ी को भाजपा अनुशासन समिति ने अनुशासनहीनता का नोटिस देते हुए 10 दिन में जवाब तलब किया था। ये नोटिस छह मई को जारी हुआ था। तिवाड़ी ने कहा कि अनुशासन के नाम पर जनता का चीर हरण करने के लिए कार्यकर्ता दुशासन नहीं बन सकता है। राजस्थान की रक्षा करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण का सुदर्शन चक्र बनकर खडे होंगे।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में नेतृत्व से जनता व कार्यकर्ता परेशान है और वे इससे छुटकारा चाहते है। आरएसएस के सभी संगठन भी इस पर अपना आक्रोश जता चुके है। तिवाड़ी ने बैठकों में नहीं जाने के सवाल पर कहा कि उन्हें जान का खतरा रहता है। उन पर पांच बार हमले हो चुके है। मुख्यमंत्री के गुर्गों द्वारा बदसूलकी की गई। इस बारे में लिखित शिकायत पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पार्टी की बैठकों में उनका अपमान किया जाता है। उन्हें जो जिम्मेदारियां सौंपी गई थी वे भी उनसे छीन ली गई। यहां तक कि उन्हें दी गई सुरक्षा को भी हटा दिया गया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें