फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: रिटायरमेंट की उम्र पर बयान देकर फंसे सतीश पूनिया, भाजपा नेताओं ने ही खोला मोर्चा

Wed, 03 Aug 2022 11:32 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सतीश पूनिया अपने रिटायरमेंट के बयान से शायद युवाओं को साधना चाहते थे लेकिन उनका दांव उल्टा पड़ गया। दूसरी ओर वसुंधरा राजे की लोकप्रियता युवाओं में बढ़ती नजर आ रही है। 
विज्ञापन
सतीश पूनिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतीश पूनिया ने नताओं की रिटायरमेंट की उम्र को 70 साल करने की वकालत की थी। उनके इस बयान से भाजपा के कई बड़े नेता ही नाराज हो गए हैं। पूनिया के खिलाफ भाजपा के ही कई बड़े नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन

एक टॉक शो में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने रिटायरमेंट ऐज का जिक्र क्या किया कि उनके साथी और भाजपा के नेता ही उनसे नाराज दिखने लगे। पूनिया के बयान के बाद 70 साल के डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने आमागढ़ पहाड़ी पर चढ़ाई कर दी। पहाड़ पर चढ़कर उन्होंने अपनी मांग रखी। 


वहीं उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि उम्र का राजनीति से क्या लेना-देना, ये पूनिया की निजी राय है। पार्टी के बड़े चेहरे ही नहीं बल्कि एक बड़ा समुदाय इस टिप्पणी से नाराज है। चर्चा यह भी है कि पूनिया के बयान से संघ के कई बड़े नेता भी नाराज चल रहे हैं। कुछ संघ के भी कार्यकर्ता जो अब राजनीति में अपना भाग्य आजमाना चाहते हैं, उनको भी बड़ा धक्का लगा है। 

विज्ञापन

पूनिया इस बयान से शायद युवाओं को साधना चाहते थे लेकिन उनका बयान उल्टा पड़ गया। दूसरी ओर वसुंधरा राजे काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। राजे की युवा नेताओं की तस्वीरें सामने आ रही हैं। दूसरी ओर वसुंधरा राजे की नागपुर यात्रा से राजे को लेकर एक अलग माहौल नजर आने लगा है। जो अब तक दबी जुबान में राजे का समर्थन कर रहे थे, वो अब अपनी फोटो के साथ राजे की फोटो लगा कर सोशल मीडिया पर निःसंकोच शेयर कर रहे हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें