फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में 28 बार फैला बर्ड फ्लू, लेकिन राजस्थान में पहली बार दस्तक, अब तक 522 पक्षियों की मौत

Tue, 05 Jan 2021 05:39 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

कोरोना महामारी के साथ-साथ अब देश में बर्ड फ्लू का खौफ पसरने लगा है। अब तक राजस्थान, मध्यप्रदेश, झारखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और केरल में पक्षियों की मौत के मामले सामने आए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि देश में पिछले नौ साल के दौरान अब तक 28 बार बर्ड फ्लू फैल चुका है, लेकिन राजस्थान में इस खौफनाक वायरस ने पहली बार दस्तक दी है। इसके चलते राज्य में अब तक 522 पक्षियों की मौत भी हो चुकी है, जिनमें 250 कौओं के अलावा कबूतर, कोयल, बत्तख, किंगफिशर और मेगपाई आदि पक्षी शामिल हैं। 

विज्ञापन



राजस्थान में बर्ड फ्लू पहली बार
बता दें कि देश में बर्ड फ्लू का पहला मामला साल 2006 के दौरान सामने आया था। तब से अब तक देश में कुल 28 बार बर्ड फ्लू फैल चुका है, जिससे अलग-अलग राज्यों में कुल 74 लाख 30 हजार पक्षियों की मौत हो चुकी है। हालांकि, राजस्थान में पहली बार बर्ड फ्लू ने दस्तक दी है। ऐसे में प्रशासन मुस्तैद हो गया है। साथ ही, चिड़ियाघर में भी एहतियात बरती जा रही है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने चिड़ियाघर में पक्षियों के पिंजरों में दवा का छिड़काव कराया। साथ ही, विजिटर्स ट्रैक पर भी दवा का छिड़काव कराने की बात कही जा रही है।




मेगपाई पक्षी ने भी गंवाई जान
गौरतलब है कि बर्ड फ्लू का असर कौओं और बत्तख के अलावा दूसरे पक्षियों पर भी दिखने लगा है। दरअसल, इस खौफनाक वायरस के चलते सकतपुरा में मेगपाई पक्षी ने भी दम तोड़ दिया। एक वन्य जीव प्रेमी ने बताया कि यह पक्षी अचानक गिर गया था और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वन विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
बता दें कि बर्ड फ्लू के संक्रमण को देखते हुए वन मंडल कोटा के कर्मचारियों को भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें वन क्षेत्रों के जलाशयों पर नियमित रूप से गश्त करने और किसी पक्षी के बीमार दिखने या उसकी मौत होने पर तुरंत सूचना देने के लिए कहा गया है। साथ ही, मंडल स्तर पर एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका हेल्पलाइन नंबर 9829267941 है। इस नंबर पर पक्षियों से संबंधित सूचनाएं दी जा सकती हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें