एक दिसंबर को भारत बंद नहीं होगा। फिल्म पद्मावती के रिलीज होने के विरोध में विभिन्न संगठनों की ओर से एक दिसंबर को प्रस्तावित भारत बंद फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
श्रीराजपूत करणी सेना समेत विभिन्न राजपूत संगठनों ने पद्मावती फिल्म के खिलाफ एक दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया था। इन संस्थाओं का आरोप है कि इस फिल्म में रानी पद्मावती को लेकर आपत्तिजनक तथ्य बताए। फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म के जरिये रानी पद्मावती और देश के गौरव के साथ मजाक किया है। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इसके चलते राजस्थान समेत कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। राजपूत महिलाओं ने भी इसका जमकर विरोध किया है और इसके खिलाफ संघर्ष की घोषणा की है।