फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंवरी हत्याकांड : FBI की डीएनए एक्सपर्ट आ सकती है कोर्ट

Wed, 05 Jul 2017 06:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
राजस्थान के बहुचर्चित एएनएम भंवरी देवी अपहरण और हत्याकांड में कल का दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सीबीआई की ओर से कल गवाही देने के लिए अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की डीएनए एक्सपर्ट अंबर-बी-कार को एससी—एसटी कोर्ट में पेश होना है।
विज्ञापन


कोर्ट ने गवाह को समन जारी करते हुए गवाही के लिए तलब किया है। पिछली सुनवाई पर 22 जून को को अंबर-बी-कार गवाही के लिए कोर्ट नहीं आई थी। ऐसे में कोर्ट ने एक बार फिर से समन जारी कर कल कोर्ट में बयान के लिए तलब किया है।

जानकारी के अनुसार, दुनिया की सबसे बड़ी जांच एजेंसी एफबीआई की एक्सपर्ट अंबर-बी-कार को 22 जून को भारत आना था। छह साल पुराने भंवरी देवी हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई ने दावा किया था कि राजीव गांधी लिफ्ट नहर से जो जली हड्डियां बरामद हुई थी वह भंवरी देवी की है। सीएफएसएल इन हड्डियों से डीएनए निकालने में नाकाम रही थी। इसलिए सैंपल अमेरिका स्थित एफबीआई को भेजे गए थे। ऐसे में एक्सपर्ट को यह जानकारी कोर्ट में देनी है कि नहर में मिली हड्डियां भंवरी देवी की ही थी,  क्योंकि यह नतीजा अंबर-बी-कार ने डीएनए जांच से जुटाया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस सप्ताह तीन गवाहों को समन जारी किया गया था, लेकिन आज भी दो गवाह नहीं आए। ऐसे में अब कल का दिन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर कल इन्द्रा विश्नोई को भी एसीजेएम सीबीआई केसेज की अदालत में पेश किया जाना है क्योकि न्यायिक अभिरक्षा समाप्त हो रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें