फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसवाड़ा कर्फ्यूः सातवें दिन शाम तक खुलेंगे बाजार, इंटरनेट अब भी बैन

Thu, 18 May 2017 10:40 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मौके पर जलती कार
विज्ञापन
बांसवाड़ा में कर्फ्यू के सातवें दिन बृहस्पतिवार को दस घंटे की ढील दी गई है। ढील सुबह नौ बजे से शुरू हो चुकी है, जो अब शाम 7 बजे तक रहेगी। बांसवाड़ा शहर में शाम तक बाजार खुलेंगे। हालांकि इंटरनेट सेवाओं को अब भी बंद रखा गया है।
विज्ञापन


राजस्थान का बांसवाड़ा शहर पिछले एक हफ्ते से कर्फ्यू की जद में हैं। प्रशासन ने ढील बढ़ाते-बढ़ाते अब 10 घंटे की कर दी है। पेट्रोल पम्प बुधवार को ढील के दौरान खोले गए थे। इंटरनेट संवाएं बंद होने के कारण लोग जरूर परेशान हैं। स्थितियों का जायजा लेने के लिए आईजी और सम्भागीय आयुक्त मौके पर ही डेरा जमाए हुए हैं। तीन दिन से लगातार ढील के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। गौरतलब है कि गत बृहस्पतिवार की रात्रि को दो पक्षों में हुए विवाद के बाद शहर में हुई आगजनी व पत्थरबाजी के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था।

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार शहर में स्थिति अब नियंत्रण में है। इसलिए कर्फ्यू में ढील की अवधि बढ़ाई गई है। वही शहर में अभी भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। साथ ही मामले पर आईजी नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने अभी तक सात लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शहर में अभी भी सर्च अभियान चलाया जा रहा हैं। अब लोगों को समझाइश का भी प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें