फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'पति नफरत करता है...' लिख बैंक की मार्केटिंग मैनेजर ने लगाई फांसी, छठी पास से किया था लव मैरिज

Mon, 03 Oct 2022 01:59 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सुरभि कोचिंग करने जाती थी, तभी उसे साहिद से प्यार हो गया। साहिद की गर्लफ्रेंड ने ही सुरभि को उससे मिलवाया था। नौकरी लगते ही दोनों ने शादी कर ली। दोनों की एक बेटी भी है।
विज्ञापन
जयपुर में बैंक मैनेजर ने किया सुसाइड - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में पंजाब नेशनल बैंक की मार्केटिंग मैनेजर ने आत्महत्या कर ली। महिला के पास से एक सुसाइट नोट भी मिला। जिसमें उसने लिखा कि मुझे कोई नहीं समझता है। मेरा खुद का पति मुझसे नफरत करता है और मुझे छोड़ने की धमकी भी देता है। 

विज्ञापन

मैं सिर्फ खुश रहना चाहती हूं
मुहाना थाना पुलिस को रविवार को बैंक मैनेजर के शव के पास सुसाइड नोट मिला। महिला ने सुसाइड नोट में लिखा कि 'मुझे हर कोई आहत करना चाहता है। मैं सिर्फ खुश रहना चाहती हूं और मैं किसी की भी जिंदगी की परेशानी नहीं बनना चाहती हूं। मेरा इस्तेमाल स्वार्थ के लिए किया गया है। मैं जा रही हूं..सब छोड़कर। मुझे दुख है कि बेटी...मैं तुझे देख नहीं पाउंगी।'

पुलिस के पहुंचने से पहले ही फंदे से उतारा शव
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सुरभि के पति साहिद अली ने रविवार की सुबह को पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी ने आत्हत्या कर ली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही साहिद ने शव को फंदे से उतार लिया था। परिजनों ने घटना के बाद खूब हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करवाकर शव को महात्मा गांधी अस्पताल भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
 
साहिद ने बताया कि शनिवार की रात को सोसायटी के कार्यक्रम में वह पत्नी के साथ गया था। इसके बाद रात को सुरभि हॉल में बैठक टीवी देख रही थी। ऐसे में वह बेटी के साथ सोने चला गया। रविवार सुबह देखा तो गेस्ट रूम में सुरभि की लाश फंदे से लटकी मिली।

गर्लफ्रेंड ने ही साहिद को मिलवाया था सुरभि से
पंजाब नेशनल बैंक की मैनेजर सुरभि ने 2016 में बासबदनपुरा निवासी साहिद अली से प्रेम विवाह किया था। मृतका के पति ने बताया कि 14 साल पहले उसकी सुरभि से मुलाकात हुई थी। उसका पानी का प्लांट था। सुरभि गोपालपुरा स्थित एक कोचिंग में पढ़ने आती थी। इस दौरान वह अपनी एक दोस्त के यहां रुकती थी। वही दोस्त साहिद की गर्लफ्रेंड थी। उसी के जरिए उसकी मुलाकात सुरभि से हुई और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे।

बैंक में नौकरी लगते ही कर ली शादी
2015 में सुरभि की बैंक में नौकरी लग गई। इसके बाद 2016 में दोनों ने गाजियाबाद जाकर आर्य समाज में शादी कर ली। पांच साल पहले उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ। तब से साहिद बेटी की देखभाल के लिए घर पर ही रहता था। हाल ही में सुरभि ने एक फ्लैट खरीदा था। जिसमें वो अपने पति और बेटी के साथ रह रही थी।
विज्ञापन

बुलेट बाइक खरीदना चाहती थी सुरभि
सुरभि का पति सिर्फ छठी पास है। सुरभि के पास एक कार थी और वह एक बुलेट खरीदना चाहती थी। कुछ दिन पहले ही वो शोरुम से बाइक देखकर आई थी पर खरीदने से पहले उसने मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें