बाबा रामदेव ने कहा है कि पतंजलि देश में परिधान और टेक्सटाइल के क्षेत्र में उतरकर विदेशी कंपनियों के वर्चस्व को तोड़ेगी।
घरेलू उत्पाद और अन्य प्रसाधनों में पहले से ही अपने पैर जमा चुकी देशी कंपनी पतंजलि भविष्य में टेक्सटाइल इंडस्ट्री के क्षेत्र में भी अपने पैर जमाएगी। बाबा रामदेव ने अपनी संस्थान पतंजलि के भविष्य को लेकर अलवर शहर में पत्रकारों से योजनाओं के बारे में खुलकर बातचीत की। बाबा रामदेव ने बताया कि पतंजली अंडरवियर से लेकर स्पोर्ट्सवियर और योगवेयर के साथ एथेनिक से लेकर फैशन तक सभी प्रकार के परिधान बनाएगी।
योग गुरु बाबा रामदेव आज अलवर में पतंजलि द्वारा लगाई गई तेल मिल के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने आए थे। उन्होंने कहा कि भारत में खाद्य तेलों के 2 लाख करोड़ रुपए का मार्केट है और ज्यादातर तेल खाद्य पदार्थों में विदेशी मार्केट का कब्जा है।