फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव का मेला 23 से, दरबार में हाजिरी लगाने आ रहा भक्तों का सैलाब

Wed, 09 Aug 2017 07:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
भक्तों की लगी कतारें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जन-जन की आस्था के प्रतीक बाबा रामदेव का मेला आगामी 23 अगस्त से शुरू होगा। इसके चलते रूणीचा धाम में मेले से पूर्व ही भक्तों की लम्बी-लम्बी कतारें देखने को मिल रही हैं। आज भी यहां ऐसा ही आस्था का माहौल रहा।
विज्ञापन


जैसलमेर के रामदेवरा में आज सुबह से ही बाबा रामदेव के दर्शनों के लिए मंदिर परिसर के बाहर तक भक्तों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गई। हर किसी की जुबां पर यहां बाबा का जयकारा और दर्शनों की लालसा देखने को मिली। भाद्रपद शुक्ला दूज यानी 'बाबे की बीज' के कारण यहां आज दिनभर मेले जैसा माहौल रहा। घण्टों के इंतजार के बाद भी बाबा के भक्तों में केवल उनके दर्शनों की ख्वाहिश थी। रामसा पीर की जयकारे लगाते श्रद्धालु पदयात्रा करते, साइकिल व अन्य वाहनों के जरिये यहां पहुंचकर बाबा की अरदास करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आगामी 23 अगस्त से बाबा रामदेव का मेला विधिवत रूप से प्रारंभ होगा, जिसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें