फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर अनोखा तोहफा, बनाया सबसे छोटा तिरंगा

Wed, 09 Aug 2017 07:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सबसे छोटा तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश के 71वें स्वतंत्रता दिवस से पहले एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया गया है। यह रिकॉर्ड हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से जुड़ा है। अब तक आपने विशाल तिरंगे फहराते हुए देखे हैं, लेकिन ये रिकॉर्ड सबसे छोटे तिरंगे को लेकर बनाया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, उदयपुर के रहने वाले गिनीज बुक रिकॉर्ड हॉल्डर इकबाल सक्का ने विश्व का सबसे छोटा तिरंगा बनाने का दावा किया है। सक्का ने बताया कि वे लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी कृतियों के लिए नाम दर्ज करवा चुके हैं। इस झण्डे को बनाकर उन्होंने विश्व के सबसे छोटे झण्डे कनाड़ा के राष्ट्रीय ध्वज का रिकॉर्ड तोड़ा है। जिसका निर्माण कनाड़ा की वाटरलू यूनिर्वसिटी के छात्र ने किया था।

सक्का द्वारा बनाया गया यह तिरंगा मात्र 0.5 मिलीमीटर का है। इसका वजन इतना कम है कि मापा नहीं जा सकता। यह भारत की सबसे पतली 12 नम्बर की सुई से भी निकल सकता है। इस झण्डे को राष्ट्रीय संग्रहालय में रखने के लिए सक्का ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें