फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता को लेकर अस्पताल आए युवक की गार्ड ने की धुनाई

Thu, 10 Aug 2017 05:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अलवर के जनाना अस्पताल में प्रसूताओं के परिजनों के साथ मारपीट की घटना आम हो गई है।पिछले दो महीनों में ऐसी दर्जनों घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन की ओर से अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन


आज भी रामगढ़ के धनेटा गांव निवासी सुखबीर सिंह के साथ ऐसा ही हुआ। सुखबीर सिंह अपनी बहन के प्रसव के लिए जनाना अस्पताल आया हुआ था। इस दौरान अस्पताल गेट पर मौजूद गार्ड द्वारा सुखबीर सिंह से गेट पास लाने को कहा। सुखबीर गेट पास लेकर गार्ड के पास पहुंचा तो गार्ड ने अंदर जाने के लिए मना कर दिया और कहा कि बाहर इंतजार करो। इस पर सुखबीर ने सुरक्षा गार्ड से जब इसका कारण पूछा तो सुरक्षा गार्ड धक्का-मुक्की पर उतारू हो गया। जिसका विरोध करने पर अस्पताल के स्टाफ ने सुखबीर की जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान उसके कपड़े भी फट गए। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। सुखबीर ने अस्पताल स्टाफ प्रशासन के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें