कोचिंग सिटी कोटा में स्टूडेंट्स के दो गुटों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इस घटना में पांच छात्र घायल हो गए।
कोटा के जवाहर नगर थाना इलाके के राजीव नगर में कुन्हाडी निवासी सौरभ, शानू और दिपांशु की दूसरे छात्र गुट से पिछले दिनों मामूली झगड़ा हुआ था। ऐसे में दोनों गुटों में रंजिशवश एक-दूसरे को देख लेने की बात कही। इसी दौरान दोनों गुटो में दोबारा राजीव नगर पार्क में आमना-सामना हुआ तो छात्रों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इस हमले में दूसरे गुट के चिराग और रूद्राक्ष भी गंभीर घायल हो गए। सभी घायल छात्रों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अब पुलिस दोनों की तरफ से दर्ज करवाए गए मामले की जांच में जुटी है।