आत्मरक्षा की ट्रेनिंग लेते टीचर्स
- फोटो : amar ujala
सरकार टीचर्स को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखा रही है ताकि संकट की स्थिति में आत्म रक्षा कर सके।
महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए राजस्थान सरकार ने फिजिकल टीचर्स को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देने का तय किया है। इसके तहत अलवर के स्काउट गाइड कैंपस आयोजित ट्रेनिंग में अलवर और दौसा जिले के करीब 200 फिजिकल टीचर्स ने सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ले रहे है।
पांच दिन की ट्रेनिंग के बाद ये टीचर्स अपने-अपने स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे। ताकि संकट की स्थिति में वे अपनी खुद रक्षा कर सके। मास्टर ट्रेनर रेणुका ने बताया कि यह पूरे राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा अभियान के तहत ये प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद सभी ट्रेंड टीचर्स अपनी संस्था में स्टूडेंट्स को 10 दिन का प्रशिक्षण देंगे।