प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे के साथ ही सियासी गलियारों में भी हलचल शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री के दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने निशाना साधा है। गहलोत ने प्रधानमंत्री के दौरे को दिखावा बताया है।
गहलोत ने अपने ट्विटर पर अपनी बात कही है। उन्होंने लिखा है.. It's vry unfortunate for #Rajasthan the PM hd no time to visit durng floods bt he is cmng to inaugurate projects wch hv bn alrdy inaugurated.
How ludicrous is this, the PM Modi would be relaunching projects started by previous Congress just to win false acclaim. #Rajasthan
गहलोत ने प्रधानमंत्री के दौरे पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री ने बाढ़ के दौरान दौरा नहीं किया बल्कि उन प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन के लिए आए हैं जिनका पहले ही उद्घाटन हो चुका है। कांग्रेस पहले ही इन्हें शुरू कर चुकी है।