एक एप जो आपकी अंग्रेजी को फर्राटेदार बना देगी। सरकार खुद भी यह चाहती है कि इस एप का व्यापक प्रचार हो। इससे छात्रों की अंग्रेजी का ज्ञान सुधरेगा।
दरअसल उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने सोमवार को एक बैठक में राज्य में अध्ययनरत छात्रों के अंग्रेजी ज्ञान को बेहतर से बेतहरीन करने के लिए ‘हैलो इंग्लिश प्रिमियम‘ एप को चालू करने और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
शासन सचिवालय में इस एप से जुड़े पोस्टर का भी विमोचन किया। उन्होंने कहा कि इस एप के उपयोग से न केवल छात्रों का अंग्रेजी ज्ञान सुधरेगा बल्कि वे अंग्रेजी के डर को भी आसानी से दूर कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को भी निर्देशित किया है।