फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम ने मुझे वेश्या की तरह समझ रखा था - अमर सिंह

Mon, 18 Sep 2017 06:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फिल्म के प्रमोशन के दौरान अमर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद रह चुके अमर सिंह ने राजनीति के बाद अब मनोरंजन की दुनिया में कदम रख दिया है। अमर सिंह फिल्म 'जेडी' में नजर आएंगे। अमरसिंह ने मुलायम सिंह पर ऐसे आरोप लगा दिए कि सुनने वाले दंग रह गए।
विज्ञापन


फिल्म के प्रमोशन के लिए जयपुर आए अमर सिंह ने अपने पुराने दोस्त और समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह पर अपनी अनदेखी का आरोप लगाया। सिंह ने आरोप लगाया कि मुलायम ने उन्हें वेश्या की तरह समझ रखा था। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है कि मुलायम अपने बेटे अखिलेश से थोड़ा डरते थे, तभी वे उन्हें छिप छिप कर मिलने बुलाते थे।

अमर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सवाल पर कहा कि अब समाजवादी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

भाजपा से बुलावा आया तो सोचेंगे जरूर

amar singh - फोटो : अमर उजाला
बीजेपी को लेकर अमर सिंह ने कहा कि बीजेपी से अभी तक कोई प्रस्ताव नहीं आया है अगर कोई न्यौता आता है तो जरूर सोचेंगे। अमर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वे जो भी कर रहे सही दिशा में कर रहे हैं।

अमर सिंह ने फिल्म जेडी पर भी बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म में पत्रकारिता के ब्रेकिंग न्यूज कंसेप्ट दिखाया गया है। पत्रकारों के वर्किंग कल्चरल और परिस्थितियों को भी चित्रित किया गया है। इसमें अमर सिंह एक राजनेता का किरदार निभा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें