फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा संभलिए! रास्ते में ये आपको डराकर बनाते हैं शिकार

Thu, 27 Jul 2017 01:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अलवर पुलिस की गिरफ्त में मोबाइल चोर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यदि आप अपनी बाइक से कहीं जा रहे हैं तो इनके झांसे में आकर अपनी गाड़ी मत रोकना। अगर आपने गाड़ी रोक ली तो फिर आप इनसे बच नहीं सकते।
विज्ञापन


दरअसल, मामला राह चलते लोगों के मोबाइल लूटने का है। अलवर जिले के नीमराणा थाना पुलिस ने गिरोह के तीन जनों को गिरफ्तार किया है जो राहगीरों के मोबाइल लूटकर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से आधा दर्जन से अधिक मोबाइल फोन और पार्ट्स बरामद किए हैं। नीमराणा थाना प्रभारी हितेश शर्मा ने बताया कि माजरा काठ के रहने वाले घनश्याम चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 24 जुलाई की शाम वह खेतानाथ धर्मकांटा के पास से गुजर रहा था। तभी पीछे से एक बाइक पर दो लड़के आए और और मोबाइल फोन छीनकर रफू—चक्कर हो गए।

इस पर पुलिस ने टीम गठित कर मुखबिर की सूचना पर अलवर जिले के सोडावास निवासी तीन युवकों आशाराम मेघवाल, दीपक मेघवाल और सतवीर चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें तीनों ने मोबाइल छीनने की वारदात करना स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपितों ने बताया कि वे सुनसान रास्ते पर अकेले राहगीरों को डरा—धमकाकर मोबाइल फोन छीनकर भाग जाते थे। पुलिस ने तीनों के कब्जे से आधा दर्जन मोबाइल फोन सहित मोबाइल पार्ट्स व बाइक जब्त की है। आरोपितों से और भी वारदात खुलने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें