पुलिस मुठभेड़ में मारे गए गो-तस्कर की पहचान पुलिस ने कर ली है। सनसनीखेज घटना के तहत गो-तस्करों ने पुलिस पर तीन बार फायरिंग की थी।
राजस्थान-हरियाणा के बर्डर पर गो-तस्करी की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई हैं। वहीं अब गो-तस्कर की ओर से पुलिस पर होने वाली फायरिंग की घटना भी आम हो गई हैं। बीती रात अलवर शहर में पुलिस और गो-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में मारा गया गो-तस्कर हरियाणा के नूंह जिले का निवासी तालीम है। गो-तस्करों ने तीन जगह बेरिकेड्स तोड़ते हुए एक नहीं तीन बार पुलिस पर फायरिंग की थी।
हालांकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गो-तस्कर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार-पांच गो-तस्कर फरार हो गए। लेकिन अलवर शहर में इस फायरिंग की घटना ने लोगों को भयभीत कर दिया है।